Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा ने ग्रैंड फिनाले से पहले किया बहन मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट, स्पेशल मैसेज शेयर कर दी ये सलाह

KNEWS DESK – सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 ने शुरुआत से खूब लाइमलाइट लुटी है| अब शो अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है| वहीं लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन के सरप्राइज एलिमिनेशन के बाद शो को फाइनली पांच फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं| इसी के साथ बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए अब अंकिता लोखंडे, मुनव्वप फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी के बीच टफ कंप्टीशन है| ऐसे में इन कंटेस्टेंट के फैंस भी सोशल मीडिया पर इनके लिए खूब वोट अपील कर रहे हैं| इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में आई हैं|

Mannara Chopra Pics: बेहद खूबसूरत हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा,  ये तस्वीरें उड़ा देंगी आपके होश - priyanka chopra cousin Mannara Chopra  looking gorgeous in latest pics ...

प्रियंका चोपड़ा ने बहन मन्नारा को किया सपोर्ट 

प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार सुबह अपनी कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा को चीयर करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट किया है|  प्रियंका ने बिग बॉस 17 से मन्नारा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अपना बेस्ट दो और बाकी के बारे में भूल जाओ| कार्पे डायम मन्नारा चोपड़ा,” उन्होंने रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की है साथ ही इसे मन्नारा की बहन मिताली हांडा को भी टैग किया है|

Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले अपनी कजिन मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में आईं Priyanka Chopra, स्पेशल मैसेज के जरिए दी ये सलाह

प्रियंका चोपड़ा द्वारा मन्नारा के लिए इस्तेमाल किये गए कार्पे डायम एक सेंटेंस है जो रोमन कवि होरेस से आया है| इसका अर्थ है जब भी चांस मिले चीजों को एंजॉय करें|

प्रियंका की मां मधु ने भी मन्नारा को किया था सपोर्ट 

इससे कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट मन्नारा के लिए एक मैसेज शेयर किया था| मन्नारा की मामी और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने मैसेज में लिखा था, “हाय मन्नारा| बधाई हो आप फ़ाइनल में से एक में पहुंच गए हैं| मुझे तुम पर गर्व है| हिम्मत बनायें रखें अपने कंधों पर मजबूत सिर रखें और उन्हें आपको तोड़ने न दें| आप एक चोपड़ा लड़की हैं और आप वास्तव में मजबूत हैं। शुभकामनाएं|”

प्रियंका और परिणीति की कजिन सिस्टर हैं मन्नारा चोपड़ा

अंबाला की रहने वाली मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड डीवाज़ परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं| मन्नारा की मां एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं और परिणीति और प्रियंका के पिता की बहन हैं| जबकि मन्नारा के पिता एक वकील हैं, उनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम मिताली है| उन्होंने कई तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है|

वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि 28 तारीख को होने वाले बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान किसका हाथ विनर के तौर पर उठाएंगे|

यह भी पढ़ें – बॉबी देओल ने पत्नी तान्या को रोमांटिक अंदाज़ में किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर लिखा-“हैप्पी बर्थडे टू लव ऑफ माई लाइफ”

About Post Author