ट्रोलर्स पर भड़कीं भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा, दिया करारा जवाब

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं|  वहीं भूमि अब अपनी हमशक्ल दिखने वाली बहन समीक्षा पेडनेकर की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं| भमि ने अपनी बहन समीक्षा के साथ एक वीडियो शेयर किया था| वीडियो में यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किये जिसे देखकर भूमि की बहन का गुस्सा फूट पड़ा|

Bhumi Pednekar's Sister Samiksha Gives A Befitting Reply To Trolls Accusing  Them Of Getting Plastic Surgery

 भूमि ने शेयर किया वीडियो 

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है| इसमें दोनों बहनें अपना मेकअप दिखा रही हैं वीडियो में दोनों को लिपस्टिक लगाते हुए नजर आ रही हैं| इसके साथ ही भूमि अपनी बहन के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस के वीडियो को फैन्स ने खूब पसंद किया| वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने उन पर तंज किया है| एक यूजर ने समीक्षा को प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कही|

यूजर ने बताया प्लास्टिक

भूमि की बहन समीक्षा को लेकर लोग अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अपनी बहन की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है| वहीं अब एक्ट्रेस के नए वीडियो पर ऐसा ही कमेंट आया है| लेकिन इस बार भूमि की बहन समीक्षा का गुस्सा उस यूजर पर फूट पड़ा| यूज ने वीडियो के कमेंट पर लिखा, ‘लाइफ इज प्लास्टिक..इट्स सो फैंटास्टिक” बस फिर क्या था| इस कमेंट पर समीक्षा ने जवाब दिया और कहा, ‘क्या प्लास्टिक?’ वहीं एक यूजर ने लिखा-‘आपके मम्मी पापा ने आपको झूठ बोला| आप सचमुच जुड़वा हैं’ एक और ने लिखा, ‘कुछ तो गड़बड़ है रे बाबा’

यह भी पढ़ें – ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं सारा अली खान, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

About Post Author