श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 का भोजपुरी गाना खेतों में तू आई नहीं हुआ रिलीज, पवन कुमार ने अपनी आवाज का लगाया तड़का

KNEWS DESK – श्रद्धा कपूर और राजकुमार फिल्म स्त्री 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं फिल्म के गाने भी फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं| स्त्री 2 का दूसरा गाना रिलीज हो गया है जिसे भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने गाया है|

स्त्री 2 का दूसरा गाना हुआ रिलीज 

दिनेश विजन निर्मित फिल्म स्त्री 2 का दूसरा गाना आई नहीं रिलीज हो गया है| गाना आउट होते ही सोशल मीडिया मीडिया पर छा गया है| श्रद्धा और राजकुमार ने खेतों में तू आई नहीं गाने की एक एक बीट पर अपने जलवे दिखाए हैं| गाने में कॉमेडी भी है और हॉरर भी| पंकज त्रिपाठी ने जगह-जगह कॉमेडी का तड़का लगाया है और आखिरी में स्त्री का डरावना पल दिखा|

stree 2 song

पवन सिंह ने गाया गाना 

एक दिन ने अंदर स्त्री 2 के इस गाने में मिलियन व्यूज मिल गए हैं| इस मगाने को भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार के साथ मिलकर गाया है| म्यूजिक कंपोजर सचिन और जिगर हैं| गाने की लिरिक्स अभिताभ भट्टाचार्या ने लिखी हैं।

स्त्री 2 की कहानी 

इस बार चंदेरी में स्त्री नहीं बल्कि सरकटे का आतंक होगा| ट्रेलर में दिखाया गया था कि चंदेरी अब सिरकटे के आतंक से खुद को बचाएगी| फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। यह हॉरर-कॉमेडी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस सौ से अधिक घर बनाने के लिए प्रतिबद्ध, वायनाड भूस्खलन पर बोले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

About Post Author