भारती सिंह ने घर पर मनाया राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, कॉमेडियन ने फैमिली संग की पूजा-अर्चना

KNEWS DESK – आज यानि 22 जनवरी को पूरे देश में जश्न का माहौल है| अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन का हर कोई जश्न मना रहा है| एक तरफ जहां एंटरटेनमेंट जगत के कई स्टार्स अयोध्या पहुंच राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बने हैं| तो वहीं टीवी के तमाम सेलेब्स ने अपने घर पर ही इसका जश्न मनाया है| इस लिस्ट में कॉमेडियन भारती सिंह का नाम भी शामिल है|

भारती ने घर पर मनाया प्राण प्रतिष्ठा का जश्न

भारती सिंह ने आज राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर फैमिली के साथ घर में इसका जश्न मनाया है| कॉमेडियन ने अपने घर पर भगवान राम की पूरा-अर्चना की है जिसकी एक वीडियो भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है| इस वीडियो में उनका बेटा गोला राम लला के अवतार में नजर आ रहा है| गोला इस दौरान धोती कुर्ता पहने माथे पर तिलक लगाए भगवा झंडे को पकड़े नजर आ रहा है| इस वीडियो में भारती ने अपने मंदिर में रखी श्रीराम और माता सीता की मूर्ति भी दिखाई है| भारती के मंदिर में पूजा की थाली सजी हुई नजर आई है|

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का Bharti Singh ने यूं मनाया जश्न, घर पर ही फैमिली संग की पूजा-अर्चना

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का Bharti Singh ने यूं मनाया जश्न, घर पर ही फैमिली संग की पूजा-अर्चना

खबरों के मुताबिक भारती ने फैमिली के साथ ही नहीं पैपराजी संग भी पूजा की है| इस दौरान वो येलो सूट में माथे पर तिलक लगाई नजर आई थीं| भारती ने पैपराजी से बातचीत में अपनी खुशी भी जाहिर की है|

पैैपराजी से भारती ने जाहिर की खुशी 

इस दौरान उन्होंने कहा कि- आज पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है| सही मायने में माने तो आज दीवाली है| अब तो साल में दो-दो बार दिवाली आएगी| बहुत अच्छा लग रहा है| ये त्योहार सब मिलकर मना रहे हैं| हमारे ऑफिस में तो सभी एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं चाहे जो भी धर्म के हो| ईद भी एक साथ…राम जी आए हैं वो भी एक साथ और गुरुपर्व भी एक साथ| आज बहुत ज्यादा ही खुशी है…मैं तो सुबह से ही बहुत एक्साइटेड थी| आज सब को भी राम जी बहुत आशीर्वाद दे| सभी लोग हेल्दी रहें| जय श्री राम|

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए सेलेब्स 

22 जनवरी सोमवार को राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है| राम लला की प्रतिमा भी भव्य राम मंदिर में स्थापित कर दी है| इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के तमाम सेलेब्स शामिल हुए हैं| जहां से कई तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं|

यह भी पढ़ें – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी, ‘राम विवाद नहीं, समाधान हैं…’

About Post Author