अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले ‘पुष्पा 3’ का किया ऐलान, एक्टर ने कहा-‘हमारे पास एक्साइटिंग आइडियाज भी हैं’

KNEWS DESK – अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं| फैन्स फिल्म का लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं| वहीं अल्लू अर्जुन ने फिल्म की रिलीज से पहले पार्ट 3 का ऐलान कर दिया है| हालांकि एक्टर ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है| लेकिन ये कन्फर्म हो गया है कि पुष्पा का पार्ट 3 भी ज़रूर आयेगा|

Allu Arjun Gears Up For 'Pushpa: The Roar' Following 'Pushpa: The Rise' And  'Pushpa: The Rule'

‘पुष्पा: द राइज’

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था| फिल्म को फैन्स ने खूब पसंद किया था| पुष्पा का डायलॉग ‘झुकेगा नहीं साला’ खूब वायरल हुआ था बच्चे से लेकर बड़े सभी के मुंह में ये छाया हुआ था| फिल्म में रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई थी| पुष्पा का निर्देशन सुकुमार ने किया था| तभी से फैन्स फिल्म के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| वहीं अब एक्टर ने पार्ट 2 की रिलीज से पहले फिल्म के पार्ट 3 का ऐलान कर दिया है|

एक्टर ने पुष्पा 3 का किया ऐलान 

अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा: द रूल की स्क्रीनिंग के लिए बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे| जहां एक्टर इंडियन सिनेमा को रिप्रेजेंट करने के लिए गये हैं| अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बातचीत के दौरान पुष्पा के पार्ट 3 को कन्फर्म कर दिया है| एक्टर ने कहा-‘आप पुष्पा 3 की उम्मीद बिल्कुल कर सकते हैं| हम इसकी फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं| और हमारे पास एक्साइटिंग आइडियाज भी हैं| एक्टर के इस बयान के बाद ये साफ़ हो गया है कि पुष्पा 3 ज़रूर आएगी|

रिलीज डेट 

पुष्पा: द रूल की शूटिंग तेजी से चल रही है| फिल्म 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी| पुष्पा: द रूल की रिलीज की जानकारी एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है|

यह भी पढ़ें – UP Police Constable Exam 2024 : पहली पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने किया अनुभव साझा, डीजीपी प्रशांत कुमार ने कई परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

About Post Author