पिता बनने से पहले रणवीर सिंह ने शेयर किया स्पेशल नोट, लिखा- ‘इस साल मेरे जीवन की नई शुरुआत…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुछ ही महीनों में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं| इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं| हाल ही में रणवीर ने अपने जन्मदिन का जश्न मनाया लेकिन इस दौरान उनकी कोई फोटो सामने नहीं आई| वहीं अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है|

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जन्मदिन पर फैंस से मिली शुभकामनाओं का जवाब दिया है| एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा कि जन्मदिन पर आपके संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद| मैं आप सभी को खुद से जवाब दूंगा| इस साल मेरे जीवन की नई शुरुआत हुई है| मैं अपने जीवन के दूसरे पड़ाव की ओर बढ़ रहा हूं और आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार|

वर्कफ्रंट 

रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे| संजय लीला भंसाली की 2013 में आई फिल्म ‘राम लीला’ के सेट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का प्यार परवान चढ़ा| नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधने से पहले बी-टाउन के पावर कपल ने पांच साल से ज्यादा समय तक एक- दूसरे को डेट किया| अब ये कपल सितंबर में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार है|

About Post Author