बड़े मियां छोटे मियां का नया गाना ‘मस्त मलंग झूम’ हुआ रिलीज, जमकर डांस करते नजर आए टाइगर-अक्षय अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

KNEWS DESK – अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में हैं| ये एक एक्शन वॉर फिल्म है| जिसमें अक्षय और टाइगर दमदार अवतार में नजर आयेंगे|  वहीं फिल्म का नया गाना ‘मस्त मलंग झूम’ रिलीज हो गया है| गाने में दोनों जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं|

Bade Miyan Chote Miya: टाइगर श्रॉफ संग नाचते-झूमते दिखेंगे Akshay Kumar,  मूवी के दूसरे गाने का टीजर आउट - bade miyan chote miya latest song mast  malang jhoom teaser out akshay kumar

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया गाना हुआ रिलीज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया गाना रिलीज हो गया है| मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘मस्त मलंग झूम’ शेयर कर दिया है ये एक पार्टी सॉन्ग है| जिसमें सूट-बूट पहने अक्षय और टाइगर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं| एक तरफ टाइगर शानदार डांस मूव कर रहे हैं तो वहीं अक्षय अपना स्वैग दिखा रहे हैं| सॉन्ग आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है| सभी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं|

जमकर थिरकते नजर आए अक्षय-टाइगर 

‘मस्त मलंग झूम’ में अक्षय और टाइगर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं गाने में अक्षय टाइगर के मूव्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं जोकि क़ाबिल-ए-तारीफ़ है| वहीं ‘मस्त मलंग झूम’ में सोनाक्षी सिन्हा भी येलो साड़ी में नजर आईं हैं जो अपने स्टाइल से पूरी लाइमलाइट ले जाती हैं|

सोशल मीडिया पर छाया मस्त मलंग झूम 

बड़े मियां छोटे मियां का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है| गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘एनर्जी- मस्त,  बीट्स- मलंग, ग्रूव- झूम. मस्त मलंग की बीट्स पर नाचने का समय है|’

यह भी पढ़ें – तमिलनाडु: पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, इसरो के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की रखी आधारशिला

About Post Author