‘धुरंधर’ में धमाकेदार डांस के बाद लाइमलाइट में आईं आयशा खान, कपिल शर्मा की अगली फिल्म में निभाएंगी लीड रोल

KNEWS DESK – रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जहां अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं फिल्म में एक और चेहरा है जो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है, आयशा खान। फिल्म के ‘शरारत’ गाने में उनके आइटम डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कभी बिग बॉस 17 फेम रही आयशा अब बॉलीवुड में अपना मजबूत कदम जमा रही हैं।

आयशा खान का शुरुआती सफर

आयशा खान ने अपना करियर 2019 में टीवी शो ‘बालवीर’ से शुरू किया था। हालांकि यह शो उन्हें खास पहचान नहीं दिला सका। उनकी किस्मत ने करवट ली ‘बिग बॉस 17’ से, जहां वे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुईं। शो में उन्होंने दावा किया था कि वे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। उनकी एंट्री ने शो में बड़ा ट्विस्ट लाया और दर्शकों का ध्यान उनकी ओर खींचा। हालांकि वे शो नहीं जीत सकीं, लेकिन घर-घर में फेमस जरूर हो गईं।

https://www.instagram.com/reels/DSCarPFDM0S/

‘धुरंधर’ में आयशा का धमाकेदार डांस

बिग बॉस के बाद आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हुईं और उन्हें कई प्रोजेक्ट्स मिलते गए। उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में महिला पुलिस अधिकारी के किरदार में भी देखा गया था।

अब, ‘धुरंधर’ में उनका ‘शरारत’ गाना ट्रेंड में है। आयशा का डांस दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आईं, लेकिन फोकस का बड़ा हिस्सा आयशा ने ही बटोर लिया। इस एक गाने ने उनकी लोकप्रियता को कई गुना बढ़ा दिया है।

कपिल शर्मा की हीरोइन बनकर बड़ा ब्रेक

‘धुरंधर’ के बाद आयशा का करियर और तेजी से आगे बढ़ रहा है। वे अब कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं 2’ में लीड एक्ट्रेस बनकर नजर आने वाली हैं।

https://www.instagram.com/reels/DRgvVv9kX9W/

इस फिल्म में कपिल शर्मा ने तीन शादियां की हैं| इनमें से एक पत्नी का किरदार आयशा खान निभा रही हैं| आयशा इसमें मुस्लिम बेगम की भूमिका में होंगी|

फिल्म से वायरल हुई तस्वीरों में कपिल शर्मा और आयशा को निकाह पढ़ते देखा जा चुका है। यह पहली बार होगा जब आयशा खान पूरी तरह से मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज हो रही है, और आयशा के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *