कान्स में बला की खूबसूरत लगीं अवनीत कौर, एक्ट्रेस ने अपने संस्कारों से जीता फैंस का दिल

KNEWS DESK – टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों चर्चा में बनी हुईं हैं| एक्ट्रेस ने फिल्म टीकू वेड्स शेरू से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अब एक्ट्रेस कान्स में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं|

अवनीत ने रेड कार्पेट पर किया कमाल 

अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है| वीडियो में अवनीत कौर ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है| जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं| इस दौरान एक्ट्रेस के एक जेश्चर ने लोगों का दिल जीत लिया और सबको भारत के संस्कारों की एक झलक दिखा दी।

दरअसल अवनीत रेड कार्पेट की सीढ़ियां चढ़ने से पहले झुकीं और सीढ़ियां छूकर हाथ अपने माथे पर लगाया अवनीत का ये काम देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं| और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

फैंस ने किया रिएक्ट

फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि ये हैं भारतीय संस्कार| वहीं दूसरे ने लिखा अवनीत ने दिखा दिया कि वो किस धरती से हैं| वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अवनीत ने जो किया वो देख कर पता चल रहा है कि वो अपने काम की कितनी इज्जत करती हैं|

यह भी पढ़ें – विद्यालय में छात्राओं से मसाज कराते चौकीदार का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

About Post Author