अथिया शेट्टी और KL राहुल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी, सामने आई तस्वीरें

KNEWS DESK- सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने बीते साल जनवरी में KL राहुल संग सात फेरे लिए थे| कपल ने इस साल अपनी शादी की पहली सालगिरह काफी शानदार तरीके से मनाई| पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं| अथिया – राहुल ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहली एनिवर्सरी का जश्न मनाया|

अथिया शेट्टी और KL राहुल मशहूर कपल्स में से एक हैं| कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की तस्वीरें शेयर नहीं की थी लेकिन अब 5 महीने बाद कपल की रोमांटिक फोटोज सामने आई हैं| तस्वीरों में शेफ टेबल को डेकोरेट करते दिख रहे हैं|

अथिया – राहुल ने अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी वाले दिन कैंडल लाइट डिनर का आयोजन किया| फोटोज में कपल शेफ और टीम के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं|

एनिवर्सरी पर कपल ने फंक्शन को व्हाइट थीम के साथ एन्जॉय किया| व्हाइट लाइट से लेकर व्हाइट टेबल, कैंडल और फूल समेत हर चीज को व्हाइट ही रखा गया था|

अथिया शेट्टी और KL राहुल की प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से दोनों एक दूसरे से मिले थे| इसके बाद दोनों ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया| फिर जनवरी 2023 में कपल शादी के बंधन में बंधा|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.