अर्जुन कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट ने फिर बढ़ाई फैंस की चिंता, कहा – ‘हर कोई सेल्फिश है…’

KNEWS DESK –  बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से अर्जुन लगातार ऐसे क्रिप्टिक (इशारों में दिए गए) मैसेज शेयर कर रहे हैं, जो फैंस को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने फिर से उनके चाहने वालों को चिंतित कर दिया है।

अर्जुन का दर्द छलका

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “एक रिमाइंडर, हमेशा याद रखें कि इस दुनिया में हर कोई आखिर में स्वार्थी है। ये सही या गलत नहीं है, ये सिर्फ इतना है कि लोग आखिर में कैसे होते हैं… हम सभी के डीएनए में ये अंश होता है, ये इस बारे में है कि इसे कौन दिखाता है और कब!” इस पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि अर्जुन किसी गहरे व्यक्तिगत दर्द या धोखे से गुजर रहे हैं, जिसे वो खुलकर जाहिर नहीं कर पा रहे हैं।

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें पहले भी सुर्खियों में थीं। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अर्जुन के ऐसे पोस्ट्स ने कई बार उन अफवाहों को हवा दी है। एक बार फिर उनके इस लेटेस्ट नोट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या एक्टर की पर्सनल लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा?

पहले भी कर चुके हैं ऐसे इमोशनल पोस्ट

ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात कहने की कोशिश की हो। इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि “उनके दिल में कुछ है जो वो किसी से कह नहीं सकते, और अगर कहें भी तो शायद कोई समझ न पाए।” इस बयान के बाद कई यूजर्स ने उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर की थी। अब एक बार फिर अर्जुन के फैंस उनकी इस हालत को देखकर परेशान नजर आ रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं सपोर्ट

अर्जुन के पोस्ट पर भले ही उन्होंने किसी का नाम न लिया हो, लेकिन उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह मान रहे हैं कि एक्टर भावनात्मक रूप से किसी उथल-पुथल से गुजर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके लिए पॉजिटिव कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें स्ट्रॉन्ग बने रहने की सलाह दे रहे हैं।