मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैन्स हुए परेशान

KNEWS DESK – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के पावर कपल में गिने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके ब्रेकअप की ख़बरों ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है| कई दिनों से कपल के ब्रेकअप की ख़बरें हेडलाइंस में छाई हुई हैं| वहीं अब अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपने दर्द को जाहिर किया है।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट 

39 साल के अर्जुन कपूर ने 1 जुलाई को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह दर्द को बयां कर रहे हैं। उन्होंने पछतावे के दर्द की तुलना अनुशासन के दर्द से करते दिखे। एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “पछतावे के दर्द से अनुशासन का दर्द ज्यादा बेहतर है।”

Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे| अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने 2018 में अर्जुन से रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था| 13 साल के एज गैप के बावजूद कपल के बीच का प्यार लोगों के लिए मिसाल से कम नहीं था|

अर्जुन के बर्थडे में भी नजर नहीं आईं थीं मलाइका 

जब- जब ब्रेकअप की अफवाह उड़ी दोनों ने हमेशा इसे ख़ारिज किया लेकिन अब दोनों की चुप्पी से लग रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है|

यह भी पढ़ें – ‘भगवान शिव हमारे शरणस्थल हैं, हमने उनकी भावना में चुनाव लड़ा’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.