मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, कहा – ‘अकेले रहने के अपने फायदे हैं’

KNEWS DESK –  बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप कुछ समय पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ था। दोनों ने लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2024 में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं। हालांकि, दोनों ने अपने बीच दोस्ती का रिश्ता बनाए रखा है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने शोशा रील अवॉर्ड्स में अपने सिंगल स्टेटस को लेकर मजेदार कमेंट किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

अर्जुन कपूर ने सिंगल होने पर क्या कहा?

शोशा रील अवॉर्ड्स के दौरान अर्जुन कपूर होस्ट की भूमिका में नजर आए। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने सिंगल स्टेटस पर चुटकी लेते हुए कहा, “आज मैं अकेला हूं, लेकिन इसमें कोई बुराई नहीं है। अकेले रहने के अपने फायदे हैं। ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि आप सबके लिए भी फायदेमंद है।” उनकी इस हाजिरजवाबी पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

इतना ही नहीं, अर्जुन ने आगे मजाक करते हुए कहा कि “एक होस्ट के तौर पर मुझे ज्यादा पैसे मिलेंगे और आप लोगों को कम बकवास सुननी पड़ेगी।” उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

अर्जुन और मलाइका का रिश्ता

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2018 से अपने रिश्ते को सार्वजनिक करना शुरू किया था। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को खूब पसंद आई थी। वे अक्सर वेकेशन और इवेंट्स में साथ नजर आते थे। हालांकि, 2024 में ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया।

ब्रेकअप के बावजूद, अर्जुन और मलाइका की दोस्ती बरकरार है। इसी साल फरवरी में अर्जुन ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर’ शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, जहां मलाइका बतौर जज मौजूद थीं। जब मलाइका ने स्टेज पर अपने हिट गानों पर डांस किया, तो अर्जुन ने मजाक में कहा, “मेरी बोलती सालों से बंद हो चुकी है और मैं अब भी चुप रहना चाहता हूं।” इस पर मलाइका भी हंस पड़ीं।

अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अर्जुन कपूर हाल ही में ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म में नजर आए थे, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। अब वह जल्द ही ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसे उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी होंगे।

फिल्मों के अलावा, अर्जुन अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ब्रेकअप के बाद उन्होंने खुद पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया है। सोशल मीडिया पर उनकी वर्कआउट फोटोज और वीडियोज से साफ है कि वह खुद को फिट और एक्टिव रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.