KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और ‘राइज एंड फॉल’ के विनर अर्जुन बिजलानी के लिए नए साल की शुरुआत बेहद दुखद रही। 1 जनवरी को ही एक्टर के ससुर और उनकी पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया। इस अचानक आई खबर से पूरा परिवार सदमे में है और खासतौर पर नेहा स्वामी अपने पिता के जाने से पूरी तरह टूट गई हैं।
अंतिम संस्कार में बेसुध दिखीं नेहा स्वामी
सोशल मीडिया पर नेहा स्वामी के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह अपने पिता की आखिरी झलक पाने के लिए रोती-बिलखती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वह बेसुध सी दिखाई दे रही हैं। इस मुश्किल वक्त में अर्जुन बिजलानी हर पल अपनी पत्नी के साथ खड़े नजर आए और उन्हें संभालते हुए दिखे। यह वीडियो उनके ससुर के अंतिम संस्कार के बाद का बताया जा रहा है।
https://www.instagram.com/reels/DS-Ao-VExsF/
अर्जुन ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी
अंतिम संस्कार के दौरान अर्जुन बिजलानी ने एक बेटे की तरह अपने ससुर की अर्थी को कंधा दिया। इस भावुक पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस अर्जुन की संवेदनशीलता और परिवार के प्रति उनके समर्पण की तारीफ कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DS99grIEzsh/
बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी नए साल का जश्न मनाने दुबई गए हुए थे। वहीं उन्हें नेहा के पिता के निधन की खबर मिली। खबर मिलते ही दोनों ने अपना वेकेशन कैंसिल किया और तुरंत मुंबई लौट आए। इस कठिन समय में अर्जुन हर कदम पर अपनी पत्नी का सहारा बने रहे।
अचानक बिगड़ी थी तबीयत
परिवार से जुड़े एक सदस्य के मुताबिक, राकेश चंद्र स्वामी पूरी तरह स्वस्थ थे और डिनर की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा। उन्हें स्ट्रोक आया, जिसके बाद हालत तेजी से बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
नेहा स्वामी के पिता के अंतिम संस्कार में निया शर्मा, कनिका मान समेत कई टीवी सितारे शामिल हुए और परिवार को ढांढस बंधाया। सोशल मीडिया पर भी फैंस और सेलेब्स अर्जुन और नेहा के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।