अनुष्का शर्मा ने बताई थी रणवीर सिंह को डेट न करने की वजह, ‘मैं उसे पसंद करती हूं लेकिन…’

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है|शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने, जिन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किये| वहीं रणवीर सिंह ने बताया, एक सीरियस रिलेशनशिप के ब्रेकअप के बाद उनकी मुलाकात दीपिका से हुई थी| एक्टर की ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है|

रणवीर की वायरल हो रही वीडियो को लेकर फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि वो अनुष्का शर्मा संग अपने ब्रेकअप की बात कर रहे हैं| इसी दौरान अनुष्का का एक पूराना वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें एक्ट्रेस रणवीर सिंह संग अपने रिश्तों को लेकर बात कर रही हैं| अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने रणवीर सिंह को डेट नहीं किया| उन्होंने बताया, वे रणवीर को डेट क्यों नहीं करना चाहतीं| एक्ट्रेस वीडियो में कहती हैं कि- हम दोनों एक दम अलग इंसान हैं|

When Anushka Sharma Scolded Ranveer Singh At Event Know What Happened | जब  भरे इवेंट में अनुष्का शर्मा ने लगा दी थी रणवीर सिंह फटकार, एक्टर को मांगनी  पड़ गई थी माफी,

अनुष्का आगे कहती हैं कि मैं सच कहूं तो हम दोनों एक दूसरे को मार सकते हैं| मैं उसका सिर फोड़ूं, वो मेरा सिर फोड़े…अगर हम कभी रिलेशनशिप में आए तो हम अपने रिश्ते से अलग-अलग चीजें चाहेंगे| हम अपनी जिंदगी को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं| वो बहुत प्रैक्टिकल है और मैं बहुत ही इमप्रेक्टिकल| मैं उसे पसंद करती हूं| वो काफी अट्रैक्टिव है| पर मेरे लिए ये रिलेशनशिप सीरियस नहीं हो सकता| मैं एक सीरियस रिलेशनशिप चाहती हूं|

बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं| कुछ दिन पहले एक्ट्रेस को पति विराट कोहली के साथ मैटेरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था| तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक्ट्रेस प्रेग्रनेंट हैं| हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इस बात का ऐलान नहीं किया है|

About Post Author