IND vs PAK के मैच के बीच गुस्से में नजर आईं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस का वीडियो आया सामने

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते 9 जून को भारत – पाकिस्तान ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल हुई थीं| जहां से उनका एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस किसी व्यक्ति पर काफी भड़कती हुई नजर आ रही हैं| अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा का T20 वर्ल्ड कप से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस  न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में एक शख्स पर जमकर गुस्सा करती नजर आ रही हैं लेकिन वीडियो में ये पता नहीं चल रहा है कि आखिर अनुष्का किस पर इतना भड़क रही हैं, वो उस शख्स से क्या कहना चाह रही हैं| हालांकि वीडियो में ये देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस किसी बात को लेकर परेशान हैं|

अनुष्का शर्मा का ये वीडियो देखने के बाद फैंस काफी कन्फ्यूज हैं| फैंस इस वीडियो पर कमेंट्स के जरिये अनुष्का के गुस्से की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि भाभी जी गुस्से में लग रही हैं| आखिर बात क्या है| दूसरे यूजर ने लिखा- भाभी जी एग्रेसिव हो रही हैं|

आपको बता दें कि भारत – पाकिस्तान के 9 जून को हुए रोमांचक मुकाबले में कई क्रिकेटर्स की पत्नी शामिल हुईं| अनुष्का के अलावा चहल की कोरियोग्राफर वाइफ धनश्री वर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी यह मैच देखा, जहां से धनश्री ने अनुष्का- रितिका, और भी कई लेडीज के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो काफी वायरल भी हुई|

About Post Author