अनुपम खेर ने रजनीकांत संग शेयर किया वीडियो, एक्टर बोले- ‘भगवान का तोहफा…’

KNEWS DESK- अनुपम खेर और रजनीकांत दोनों ही काफी मशहूर एक्टर हैं| दोनों स्टार्स की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं| वहीं हाल ही में अनुपम खेर और रजनीकांत को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में एकसाथ देखा गया था| वहीं अब अनुपम ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ एक वीडियो शेयर किया, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है|

वीडियो में अनुपम खेर रजनीकांत की ओर कैमरा घुमाते हुए कहते हैं कि एकमात्र, मिस्टर रजनी द कांत| एकमात्र भगवान का तोहफा| वहीं रजनीकांत अनुपम के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं| इस वीडियो को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर शेयर कर लिखा कि मानवता के लिए ईश्वर का उपहार, एकमात्र रजनीकांत जय हो| ये वीडियो अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है|

फैंस स्टार्स की इस वीडियो पर कमेंट्स के जरिये रिएक्ट कर रहे हैं| वहीं एक यूजर ने लिखा- दो लीजेंड एक फ्रेम में| दूसरे यूजर ने कहा- बहुत ख़ूब| इसी तरह और भी लोग कमेंट्स कर दोनों सेलेब्स की तारीफ कर रहे हैं| आपको बता दें कि रजनीकांत आखिरी बार लाल सलाम में नजर आए थे| अब वो जल्द ही ‘वेट्टैयान’ में नजर आएंगे| वहीं अनुपम खेर आखिरी बार ‘कागज 2’ में नजर आए थे|

About Post Author