बॉयफ्रेंड संग घृष्‍णेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचीं अंजलि अरोड़ा, कच्चा बादाम गर्ल ने विधि विधान से की पूजा

KNEWS DESK – कच्चा बादाम से देशभर में मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| एक्ट्रेस अपने फैन्स के लिए रोजाना नयी नयी रील पोस्ट करती रहती हैं| कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस पर्दे पर माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं| एक्ट्रेस के माता सीता बनने को लेकर यूजर्स खुश नहीं हैं| वहीं अंजलि ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो भक्ति भाव में लीन नजर आ रही हैं|

शिव की भक्ति में लीन दिखीं अंजलि अरोड़ा

अंजलि अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड आकाश के साथ घृष्‍णेश्‍वर महादेव के मंदिर पहुंचीं| जहां एक्ट्रेस ने भगवान शिव का अभिषेक किया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की|  इस मौके पर दोनों व्हाइट कलर के कपड़ों में नजर आए|

किस फिल्म में सीता बनेंगी अंजलि 

अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड की नहीं बल्कि ‘श्री रामायण कथा’ जो एक हिंदी छत्तीसगढ़ फिल्म है| उसमें ये किरदार निभाती नजर आएंगी| जिसका डायरेक्शन अभिषेक सिंह करेंगे|

डायरेक्टर इससे पहले कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं| वहीं डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म को 6 अलग अलग भाषाओं में बनाने की तैयारी की जा रही है|

अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड 

अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल एक डिजिटल क्रिएटर हैं| वो बीजेपी का हैंडल भी चलाते हैं| अंजलि और आकाश एक दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें –  भारतीय फुटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री ने किया सन्यास का ऐलान, कुवैत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मुकाबला

About Post Author