Animal Promotion : साउथ सुपर स्टार महेश बाबू एनिमल के एक्टर पर हुए फ़िदा, रणबीर की एक्टिंग की तारीफ के बांधे पुल

KNEWS DESK – रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| एक्टर की फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| रणबीर फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं| हाल ही में वो फिल्म के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंचे थे| जहां उनकी फिल्म के लिए एक इवेंट रखा गया था| इस इवेंट में साउथसुपर स्टार महेश बाबू बतौर चीफ गेस्ट नजर आए|

Animal Movie Teaser: नए अवतार में रणबीर कपूर'एनिमल' - Live New India

रणबीर के फैन हैं महेश बाबू 

एनिमल प्रमोशन इवेंट में महेश बाबू ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है| साथ ही उन्होंने एक खुलासा भी किया है| इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

महेश बाबू ने एक्टर को बताया ‘बेस्ट एक्टर’

महेश बाबू ने इवेंट में रणबीर कपूर को इंडिया का बेस्ट एक्टर बता दिया है| साथ ही उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि वे रणबीर कपूर के बहुत बड़े फैन हैं| सामने आई वीडियो में महेश स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं| उनके सामने रणबीर कपूर खड़े है| इस दौरान महेश माइक में कहते सुनाई दे रहे हैं कि- “मैंने रणबीर से मिलने से पहले ये बात उन्हें बताई थी लेकिन शायद उन्होंने इसे सीरियसली नहीं लिया था”

महेश बाबू ने आगे कहा कि- “तो मैं इस बात को आज फिर बताना चाहता हूं कि मैं रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन हूं और मेरे हिसाब से रणबीर इंडिया के बेस्ट एक्टर हैं|” ये सुन रणबीर कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं|

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है| फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं| ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है|

About Post Author