अनन्या पांडे का नया लुक आया सामने, ब्लैक कलर के कोट- पैंट में नजर आईं एक्ट्रेस, देखें फोटोज

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नए लुक्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं| वहीं बीती शाम अनन्या अपने ब्यूटीफुल लुक में एक अवार्ड इवेंट में पहुंची थीं, जहां से उनके नए अंदाज की तस्वीरें सामने आई हैं|

अनन्या पांडे की फिल्में

बीती रात ग्रेजिया यंग फैशन अवार्ड 2024 का आयोजन हुआ| इस इवेंट में एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की| अवार्ड फंक्शन में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के ब्लेजर और पेंट में पहुंचीं|

मिला अवॉर्ड

अनन्या पांडे का बॉसी लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा| एक्ट्रेस ने अपने लुक को ओपन और कर्ली हेयर से कम्प्लीट किया| एक्ट्रेस ने गले में एक चोकर भी पहना हुआ है साथ ही उन्होंने बैली शेप हाई हील्स कैरी की है|

सटल मेकअप

फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है| ग्रेजिया यंग फैशन अवार्ड 2024 में अनया ने अवार्ड भी हासिल किया| बता दें कि अनन्या पांडे लास्ट टाइम फिल्म खो गए हम कहां में नजर आई थीं, जो OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी|

About Post Author