मामेरु सेरेमनी में अनंत- राधिका ने की ग्रैंड एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल का वीडियो

KNEWS DESK- मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है| शादी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं| वहीं शादी से पहले के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं| ऐसे में मुकेश अंबानी का घर दुल्हन की तरह सज चुका है| वहीं बीती रात एंटीलिया में मामेरु रस्म का आयोजन किया गया| इस समारोह में होने वाले दूल्हा- दुल्हन ने ग्रैंड एंट्री की|

मामेरु सेरेमनी से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल खास जंगल वाली थीम गाड़ी में सवार होकर सेरेमनी में पहुंचा| इस दौरान राधिका ऑरेंज रंग के लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लगीं| वहीं अनंत अंबानी भी मैचिंग कलर का कुर्ता और हॉफ कॉटन की प्रिंटेड जैकेट पहने दिखे| मालूम हो कि अनंत को जानवर काफी पसंद हैं| गुजरात के जामनगर में वनतारा के कामों में राधिका भी अनन्त का साथ देती हैं|

इसलिए ही इस प्री-वेडिंग फंक्शन में जैसे ही कपल की शाही एंट्री हुई, तो उनकी जंगल थीम पर सजी गाड़ी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा| इस गाड़ी के पीछे खूब सारे पेड़ पौधे और जानवर बने थे| इस फंक्शन में कपल एकसाथ बेहद प्यारा लग रहा था|

अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका ने मामेरु रस्म में पहने मां के गहने, खास था लहंगा - Radhika merchant wore jewels her mom wore at her mameru function manish malhotra

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.