अनंत अंबानी मना रहे आज अपना 29वां जन्मदिन, बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने गाया गाना, देखें वीडियो

KNEWS DESK- मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी करने वाले हैं| हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का भव्य प्री-वेडिंग समारोह हुआ, जिसमें बॉलीवुड से लेकर जगत के बड़े स्टार्स शामिल हुए| फंक्शन की कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं| वहीं अनंत अंबानी आज अपना 29वां बर्थडे मना रहे हैं| अनंत अपना जन्मदिन इस बार जामनगर में मना रहे हैं, जहां से कुछ वीडियोज आने भी शुरू हो गए हैं|

वहीं अनंत अंबानी के जन्मदिन के एक दिन पहले सलमान खान जामनगर पहुंचे, जहां से अनंत के प्री- बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सामने आया है| वीडियो में सलमान सिंगर बी- प्राक के साथ मजेदार स्टाइल में गाते नजर आ रहे हैं| वीडियो में बी-प्राक एनिमल का सारी दुनिया जला देंगे गाना गाते नजर आ रहे हैं| फिर उनके साथ सलमान भी यही गाना गा रहे हैं| सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| भाईजान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

आपको बता दें कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी का बर्थडे काफी धूमधाम से मनाने वाले हैं| अनंत का जन्म 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में हुआ था और आज वो 29 साल के हो चुके हैं| वहीं हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का भव्य प्री-वेडिंग समारोह हुआ था, जो अभी तक लाइमलाइट में बना हुआ है|

About Post Author