अनंत अंबानी ने प्री वेडिंग में राहा से की चिट-चैट, आलिया-रणबीर की लाडली का क्यूट वीडियो आया सामने

KNEWS DESK – अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए हैं| अनंत अंबानी के प्री वेडिंग के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| इसी बीच पार्टी से एक क्यूट वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आलिया भट्ट की बेटी राहा और अनंत अंबानी चिट-चैट करते नजर आ रहे हैं| इस दौरान राहा बेहद प्यारी लग रहीं हैं|

अनंत अंबानी ने राहा से की चिट-चैट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड से लेकर दुनियाभर के दिग्गज शामिल हुए हैं| फंक्शन से बॉलीवुड स्टार्स के कई वीडियोज सामने आये हैं| ऐसे में सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो भी सामने आया है| जिसमें अनंत अंबानी आलिया भट्ट की बेटी राहा से चिट-चैट करते नजर आ रहे हैं| राहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

प्री वेडिंग पार्टी में ट्विनिंग करती नजर आईं आलिया-राहा 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट और राहा ने एक जैसी ड्रेस पहनी है| वीडियो में  राहा अपनी मॉम आलिया की गोद में हैं, और आलिया उन्हें अनंत अंबानी के पास ले जाती दिख रही हैं| वहीं अनंत राहा से मिलने के बाद उनका हाथ पकड़ते हैं और खूब प्यार-दुलार करते हैं| साथ ही अनंत राहा से कुछ पूछ भी रहे हैं| वीडियो में आलिया भी अनंत से बात करते दिख रही हैं|

यह भी पढ़ें – देहरादून: सीएम धामी ने किया संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में “मिशन सिलक्यारा” नाटक का अवलोकन

About Post Author