पेरिस फैशन वीक में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने दिखाया जलवा, स्टारकिड्स कर दिए फेल

KNEWS DESK – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा अपना जलवा| नव्या ने रैंप वॉक पर  रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है| वो काफी खूबसूरत लग रही हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वो यहां वॉक करती हैं। नव्या नवेली का रैंप वॉक देखकर जया बच्चन इमोशनल हों गयी, श्वेता बच्चन ने नव्या की शेयर की झलक |

पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा  

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा दिखाया है। लाल रंग की ड्रेस में नव्या को इठलाते हुए आते देखा जा सकता है। उन्हें पहली बार फैशन शो में रैंप वॉक करते देखा गया है। नव्या की ये झलकियां उनकी मां श्वेता बच्चन ने शेयर की हैं। जब नव्या वॉक कर रही थीं तो ऑडियंस में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन भी मौजूद थीं। श्वेता ने ये वीडियो शेयर करते हुए नव्या को लिटिल मिस लोरियाल बोला है।

रैंप वॉक करते देख मां और नानी हुए इमोशनल 

इसके अलावा श्वेता ने पेरिस के एफिल टावर सहित कुछ नव्या, अपनी और जया बच्चन की तस्वीरें शेयर की हैं। श्वेता ने इस पोस्ट में बताया कि कैसे उनकी फैमिली पेरिस में वीकेंड के दौरान पहुंची। उन्होंने वहां घूमा और खूब खाया। इसके बाद जब उन्होंने अपनी परी नव्या को रैंप वॉक पर देखा तो दोनों इमोशनल हो गए। इतना ही नहीं दोनों को नव्या के पहले कदम याद आ गए। जब नव्या ने चलना शुरू किया था।

फैमिली बिजनेस देखती हैं नव्या 

नव्या फिल्मी दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी चर्चा पूरी रहती है। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं। उनकी पोस्ट भी काफी फैशनेबल रहती है। उनका फैशन सेंस कमाल का है। नव्या फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं लेकिन उन्हें डांस करना अच्छा लगता है। फिलहाल खबरों के मुताबिक नव्या अपना फैमिली बिजनेस देखती हैं।

पेरिस में की खूब मस्ती 

About Post Author