शादी की अफवाहों के बीच रिद्धिमा पंडित ने शुभमन गिल को बताया क्यूट, कहा – ‘मैं उन्हें कभी…’

KNEWS DESK – पिछले काफी समय से ये खबर आ रही है कि रिद्धिमा पंडित क्रिकेटर शुभमन गिल से शादी करने वाली हैं| हालांकि अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है| रिद्धिमा ने बताया कि वो शुभमन गिल से कभी मिली नहीं हैं लेकिन हां मुझे वो क्यूट लगते हैं|

रिद्धिमा ने कही दिल की बात 

एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने बताया कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और ये महज एक अफवाह है दरअसल जब रिद्धिमा से ये पूछा गया कि क्या वो क्रिकेटर शुभमन गिल डेट कर रही हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहली बात तो ये कि मैं शुभमन गिल को जानती नहीं हूं| मुझे पता है कि वो शानदार स्पोर्ट्स पर्सन हैं, लेकिन मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानती हूं| हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि वो क्यूट लगते हैं|

रिद्धिमा ने आगे हंसते हुए कहा कि जब मैं उन्हें कभी मिलूंगी तो मैं ये पक्का कह सकती हूं कि हम लोग इस बारे में हंसेंगे| हम दोनों के बीच कुछ भी नहीं है और न ही कभी होने वाला है| लेकिन हां एक दिन मैं उनसे ज़रुर मिलना चाहूंगी| बस इससे ज्यादा कुछ नहीं|

रिद्धिमा का करियर 

रिद्धिमा बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं| रिद्धिमा शो तो नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली| एक्ट्रेस को सीरियल बहू हमारी रजनीकांत से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वो गेमिंग शो खतरा खतरा खतरा में भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें – नीट-यूजी फिर कराने के लिए होना चाहिए ठोस आधार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

About Post Author