‘गदर 3’ और ‘हमराज़ 2’ को लेकर आई अपडेट, अमीषा पटेल ने बताया कब आएंगी फिल्में, वीडियो वायरल

KNEWS DESK – बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनके सीक्वल का इंतजार दर्शक सालों तक करते हैं। इन्हीं में से एक है ‘गदर’ और ‘हमराज़’ फ्रेंचाइज़ी। इस बीच एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ‘गदर 3’ और ‘हमराज़ 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं अमीषा पटेल

हाल ही में अमीषा पटेल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। इस दौरान जब उनसे फिल्मों को लेकर सवाल किए गए, तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। पैपराजी ने उनसे पूछा कि ‘हमराज़ 2’ का क्या स्टेटस है? इस पर अमीषा ने साफ कहा कि ‘गदर 3’ और ‘हमराज़ 2’—दोनों पर काम चल रहा है।

जल्द आएंगी फिल्में

अमीषा पटेल ने आगे कहा कि मेकर्स इन फिल्मों पर तेजी से काम कर रहे हैं और जल्द ही दर्शकों को खुशखबरी मिलेगी। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों फिल्मों के जल्द रिलीज होने की उम्मीद जता रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अमीषा पटेल ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर #AskAmy सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने उनसे ‘गदर 3’ को लेकर सवाल किया था। जवाब में अमीषा ने कहा था कि “मुझ पर भरोसा रखिए, जब भी फैंस ‘गदर 3’ में तारा और सकीना को देखेंगे, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच जाएगा।”

‘गदर’ फ्रेंचाइज़ी का जबरदस्त क्रेज

सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी वाली ‘गदर’ (2001) और ‘गदर 2’ (2023) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। अब फैंस को बेसब्री से ‘गदर 3’ का इंतजार है और हर कोई चाहता है कि यह फिल्म जल्द से जल्द सिनेमाघरों में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *