आलिया भट्ट की पोचर का धांसू ट्रेलर हुआ लॉन्च, हाथी की हत्या देखकर दहल जायेगा दिल

KNEWS DESK – आलिया भट्ट की सीरीज पोचर का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है| एक्ट्रेस की सीरीज जल्द ही प्राइम वीडियो पर आने वाली है| सीरीज के 8 एपिसोड हैं| पोचर की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आलिया भट्ट हैं| सीरीज के ट्रेलर में हाथी की हत्या की झलक दिखाई गयी है| जिसका नाम अशोक है| ट्रेलर देख आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे|

Alia Bhatt Investigates Killing Of An Elephant In Poacher Awareness Clip |  Sangbad Pratidin

पोचर का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज  

आलिया भट्ट की सीरीज पोचर के ट्रेलर में हाथियों की लगातार हो रही हत्याओं की झलक दिखाई गयी है| ट्रेलर देखकर आपका दिल दहल जायेगा| इस अवैध शिकार में पुलिसवालों के साथ कई सारे लोग गिरोह में शामिल हैं| जिसके बाद इसकी जांच बैठती है| इस मामले का पता चलता है| क्या गिरोह का पर्दाफाश होगा? इसके बारे में जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी| पोचर की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आलिया भट्ट हैं|

आलिया ने शेयर किया था पोचर का वीडियो 

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोचर का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो पुलिसवालों के साथ जंगल में दिखाई दे रही थी| वीडियो में आलिया कहती हैं कि अशोक का मर्डर सुबह 9 बजे रिपोर्ट हुआ था| आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि ये इस महीने का तीसरा मामला है| और अशोक 10 साल का है| आलिया कहती हैं कि अशोक हममें से नहीं है इसका मतलब ये नहीं कि उसके साथ जो हुआ वो छोटा क्राइम है|

पोचर

पोचर को आलिया भट्ट ने प्रोड्यूस किया है| सीरीज के डायरेक्टर रिची मेहता हैं| ख़बरों के मुताबिक ये सच्ची घटना पर बेस्ड है| सीरीज की कहानी एक हाथी के इर्द गिर्द घूमती है| सीरीज हाथी दांत के अवैध शिकार पर बेस्ड है| आलिया भट्ट की सीरीज 23 फ़रवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी|

यह भी पढ़ें –  छत्तीसगढ़ : पीएम श्री जनपद प्राथमिक शाला कटेकोनी कला में शिक्षक ने दिखाई मानवता, खुद के पैसों से सजाया स्कूल भवन

About Post Author