आलिया- रणबीर की रोमांटिक तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान, ग्रे गाउन में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपल में से एक हैं| फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है| दोनों को एकसाथ देखकर फैंस काफी खुश होते हैं| वहीं अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री- वेडिंग सेरेमनी से आलिया- रणबीर की तस्वीरें सामने आई हैं, जो इवेंट के मास्करेड पार्टी की हैं| तस्वीरों में कपल एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं|

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर पति रणबीर कपूर संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। एक्ट्रेस इस दौरान बला की खूबसूरत लग रही हैं| तस्वीरों में आलिया भट्ट ग्रे और ग्रीन कलर का लॉन्ग गाउन पहने नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को बांधा है| इस लुक में आलिया ने कानों छोटे ईयरिंग कैरी किये| उन्होंने हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया|

वहीं मैरून ब्लेजर, व्हाइट शर्ट और टक्सीडो पैंट में रणबीर कपूर भी बेहद डैशिंग लगे| अब कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| वहीं आलिया भट्ट ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सनसेट क्लब| उनकी इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स के जरिये जमकर कपल की तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.