आलिया-रणबीर ने दिखाया बेटी राहा का चेहरा, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर आखिरकार अपनी बेटी राहा का चेहरा सबको दिखा ही दिया| रणबीर -आलिया क्रिसमस के दिन यानि आज कपूर फैमिली के एनुअल क्रिसमस लंच के लिए राहा को साथ लेकर गए| जब दोनों बाहर निकले तो रणबीर की गोद में उनकी प्यारी सी बेटी राहा थी| रणबीर और आलिया ने इस बार राहा का चेहरा नहीं छिपाया, दोनों बड़े ही प्यार से राहा के साथ पोज देते नजर आए|

रणबीर के पिता और लीजेंड्री एक्ट्रेस ऋषि कपूर की तरह दिखने वाली राहा व्हाइट और पिंक ड्रेस और रेड कलर के वेलवेट शूज में बेहद प्यारी लग रही थीं| उनका हेयर स्टाइल बहुत क्यूट था| राहा का चेहरा देखकर हर कोई यही कह रहा है कि ये रणबीर और आलिया की तरफ से बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट है| आलिया का लुक भी बेहद प्यारा था| आलिया ब्लैक फ्लोरल ड्रेस और इसके साथ रेड हील्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं| रणबीर भी आलिया से मिलते जुलते कलर थीम में नजर आए| राहा ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा|  1 साल की राहा के मासूमियत भरे चेहरे और प्यार सी मुस्कान पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं|

रणबीर और आलिया के फैंस राहा का फेस देखकर बेहद खुश हैं| वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं| एक ने लिखा, ओह गॉड…राहा की आंखें| दूसरे ने लिखा,  ऋषि कपूर से बहुत मिलती हैं राहा| एक अन्य ने कमेंट किया, वह बेहद प्यारी हैं और अपने दादा ऋषि कपूर से काफी मिलती-जुलती हैं|

About Post Author