आलिया भट्ट ने खास अंदाज़ में सासू मां को किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर नीतू कपूर पर लुटाया प्यार

KNEWS DESK – आज नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| इस खास मौके पर एक्ट्रेस को चाहने वाले उनको जन्मदिन की बधाइयाँ दे रहे हैं| वहीं अब उनकी बहूरानी यानी आलिया भट्ट ने भी अपनी सासू मां को खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है|

Entertainment : आलिया भट्ट ने सासू मां के जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट | Alia  Bhatt shared a special post on her mother-in-law's birthday |आलिया भट्ट ने  सासू मां के जन्मदिन

सासू मां को आलिया ने यूं किया बर्थडे विश 

आलिया भट्ट और नीतू कपूर की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं जाने देती और जब बात बर्थडे विश की हो तो दोनों एक-दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाती हैं। अब आलिया भट्ट ने भी यहीं किया है।

नीतू के 66वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें नीतू कपूर के साथ सोनी राजदान भी दिखाई दे रही हैं| दोनों माएं व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं| फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो मॉम। मेरी ताकत, शांति और फैशन की सभी चीजों का स्तंभ। लाई लव यू”।
वर्कफ्रंट
आदित्य चोपड़ा ने पिछले साल महिला प्रधान स्पाई फिल्म का ऐलान किया था जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जोड़ी दिखाई देगी| इस फिल्म का नाम अल्फ़ा है| हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है| जिसमें आलिया भट्ट की आवाज सुने दे रही है|

About Post Author