महिला दिवस पर आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट, ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, यूजर्स ने पूछे ऐसे सवाल

KNEWS DESK- देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है| इस मौके पर आम से लेकर सेलेब्स तक सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दे रहे हैं| वहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट शेयर कर सभी महिलाओं को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं लेकिन अपने पोस्ट के चलते एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं हैं|

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रेड हार्ट वाली एक तस्वीर शेयर की है| साथ ही एक्ट्रेस ने पोस्ट में एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है| आलिया ने कैप्शन में लिखा कि मेरी लिटिल वुमेन ने इसे मेरे लिए बनाया है और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं| सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं| आज और अपने बाकि जीवन के हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय निकालें!

एक्ट्रेस ने पोस्ट में कैप्शन तो दिल छू लेने वाला लिखा है लेकिन फिर भी आलिया ट्रोल करने वालों के हत्थे लग गई हैं| यूजर्स कमेंट्स के जरिये एक्ट्रेस से कई सवाल कर रहे हैं| एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा- इतनी छोटी बच्ची कैसे बना सकती है ये कुछ भी मत फेंको| वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- राहा इतनी बड़ी हो गई क्या जो ये सब बना लेती है| इसी तरह और यूजर्स आलिया के पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं|

About Post Author