सिजलिंग अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का लुक

KNEWS DESK- बॉलीवुड की अदाकारा आलिया भट्ट अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब आलिया भट्ट ने अपने बोल्ड लुक की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस के लुक पर से नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है|

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस सिजलिंग ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस का ये लुक अनंत- राधिका की प्री- वेडिंग लेविश क्रूज पार्टी का है|

तस्वीरों में आलिया भट्ट ग्लैमरस पैंट सूट पहने नजर आ रही हैं, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है| इस ड्रेस में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं|

पीच और ऑफ व्हाइट कलर के इस ड्रेस में आलिया भट्ट ने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप किया और न्यूड शेड लिपस्टिक कैरी की|

एक्ट्रेस ने इस दौरान गले में गोल्ड लॉकेट वाली चैन पहनी है| आलिया ने अपने लुक को व्हाइट कलर की हील्स के साथ कंप्लीट किया|

आलिया भट्ट का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| लोग कमेंट्स के जरिये एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं| उनका ये ग्लैम अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है|

About Post Author