ग्लैम अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का लुक

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैम अवतार को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं| फैंस भी आलिया ने नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं अब एक्ट्रेस का नया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| ग्लैम अवतार में आलिया लाइमलाइट बटोर रही हैं|

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं| न्यू लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| तस्वीरों में आलिया ने एक से बढ़कर एक शानदार पोज दिए|

फोटोज में आलिया भट्ट बॉडीकोन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| इस दौरान एक्ट्रेस ने बालों में पोनिटेल किया है| साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की हील्स कैरी की| इस लुक में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का बैग पकड़े नजर आ रही हैं|

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| आपको बता दें कि आलिया भट्ट भारत की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें बीते साल Gucci की ग्लोबली ब्रैंड बनाया गया|

इस ग्लैम अवतार में आलिया Gucci के ही इवेंट में शामिल हुईं, यहां एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ भी तस्वीरें खींची|

About Post Author