शादी के जोड़े में नेशनल अवॉर्ड लेने दिल्ली पहुंचीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर भी साथ में आएं नजर

KNEWS DESK – राष्ट्रीय पुरस्कार का ऐलान बीते दिनों ही कर दिया गया था| आज सिनेमाजगत के सितारों के लिए बड़ा ही खास दिन है| सभी सितारे दिल्ली पहुंच गये हैं| दिल्ली के विज्ञान भवन में इन सितारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा| इस खास दिन पर अलिया भट्ट अपने शादी के जोड़े में नजर आई हैं| एक्ट्रेस की साड़ी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खीच लिया है| आइए आपको बताते हैं कि इस खास मौके पर आलिया ने अपनी शादी वाली साड़ी को क्यों चुना|

नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया

सभी सितारे दिल्ली पहुंच गये हैं| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेशनल अवॉर्ड विजेताओं को इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगी| इस मौके पर आलिया भट्ट दिल्ली पहुंचीं| वाइफ आलिया को सपोर्ट करने रणबीर कपूर भी उनके साथ दिखे|

गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला अवॉर्ड

आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड मिला है| इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है| ये फिल्म बीते साल 25 फरवरी, 2022 को रिलीज हुई थी| फिल्म में आलिया भट्ट के रोल की जमकर तारीफ हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही|

शादी के जोड़े में आईं नजर 

इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने सबसे स्पेशल आउटफिट को चुना| आलिया इस अवॉर्ड को लेने के लिए शादी वाली व्हाइट और गोल्डन कलर के काम वाली साड़ी पहने नजर आईं| गले में चोकर हार, बालों का बन बनाकर उस पर गजरा और मुस्कुराता हुआ चेहरा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है| वहीं रणबीर कपूर ब्लैक कोट और पैंट के साथ ब्लैक कलर का गॉगल्स लगाए दिखे|

इस फिल्म में आई थीं नजर

आलिया भट्ट आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में नजर आई थीं| इसमें आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में थे| फिल्म में आलिया और रणवीर की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया और फिल्म सुपरहिट रही| खास बात है कि लंबे वक्त बाद इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था|

About Post Author