‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना का नया धमाका, तेलुगु डेब्यू में बनेंगे असुरों के गुरु शुक्राचार्य

KNEWS DESK – फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले Akshaye Khanna अब एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही अपनी पहली तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ के जरिए साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

‘महाकाली’ में निभाएंगे शक्तिशाली किरदार

इस फिल्म में अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में दिखाई देंगे। यह किरदार पौराणिक कथाओं में बेहद शक्तिशाली और रहस्यमयी माना जाता है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उनका अलग और प्रभावशाली अंदाज देखने को मिला।

लंबे चांदी जैसे बाल, घनी दाढ़ी और काजल से सजी आंखों के साथ अक्षय खन्ना का यह रूप उनके पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग है। निर्देशक Prashanth Varma ने इस लुक को साझा करते हुए संकेत दिया कि फिल्म में उनका किरदार विद्रोह और शक्ति का प्रतीक होगा।

सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा

‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें नई कहानियों और किरदारों को जोड़कर एक बड़ा ब्रह्मांड तैयार किया जा रहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका Bhumi Shetty निभा रही हैं, जबकि निर्देशन Pooja Kolluru कर रही हैं।

अक्षय खन्ना ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से आई कुछ तस्वीरों में वे टीम के साथ नजर आए, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज की तैयारी

‘महाकाली’ को कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। ‘धुरंधर’ की सफलता को देखते हुए मेकर्स हिंदी दर्शकों को भी खास तौर पर टारगेट कर रहे हैं। फिल्म के मई 2026 में रिलीज होने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *