‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एंट्री ट्रैक ने मचाई धूम, बहरीन के रैपर फ्लिपराची का Fa9la हुआ वायरल

KNEWS DESK – फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, लेकिन फिल्म का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला पल है अक्षय खन्ना की आइकॉनिक एंट्री। खास बात यह है कि इस सीन का बैकग्राउंड ट्रैक सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन चुका है। फिल्म में अक्षय खन्ना पाकिस्तानी किरदार निभा रहे हैं, लेकिन जिस गाने ने पूरे इंडिया में तहलका मचाया है वह बहरीन के रैप गाने Fa9la का है।

Fa9la: बहरीन का रैप जो बना हिट

इस गाने को बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची उर्फ हुस्साम असीम ने बहरीनी भाषा में गाया है। अक्षय खन्ना के रहमान डकैत किरदार की एंट्री के साथ यह ट्रैक देखने और सुनने वालों को दीवाना बना रहा है। Fa9la को बॉलीवुड संगीतकार शाश्वत सचदेव ने फिल्म में शामिल किया और अक्षय के एंट्री सीन के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड ट्रैक बनाया।

https://www.instagram.com/p/DR93wiCjNis/

खाड़ी देशों में फ्लिपराची पहले से ही बड़े नाम हैं। उनके गानों को खलीजी-स्टाइल रैप के शौकीन खूब पसंद करते हैं। Fa9la भी उसी स्टाइल का खलीजी रैप है, जिसमें पुराने अरबी वाद्य यंत्रों को आधुनिक हिप-हॉप बीट्स के साथ मिलाया गया है।

फ्लिपराची का म्यूजिक सफर

फ्लिपराची ने 12 साल की उम्र से ही म्यूजिक में दिलचस्पी दिखाई। 2014 में उन्होंने अपना पहला स्टूडियो एल्बम Straight Out Of 2 Seas रिलीज किया, जिसमें ट्रैक We So Fly हिट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने और कलाकारों के साथ मिलकर 9ARAT एल्बम जारी किया, जिसमें गाना Ea Laa वायरल हुआ। 2024 में उन्हें बहरीन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला।

https://www.instagram.com/p/DQpPcMaDCzb/?

मिडिल-ईस्ट बीट्स का भारत में क्रेज

पिछले कुछ सालों में भारतीय फैंस के बीच मिडिल-ईस्ट बीट्स और गानों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इसी का उदाहरण है 2023 में बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ के एंट्री गाने ‘जमाल कुडू’, जो खूब वायरल हुआ था। इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए, Fa9la ने अक्षय खन्ना की एंट्री को और भी धमाकेदार बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *