KNEWS DESK- बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ वह ‘भूत बंगला’ में निर्देशक Priyadarshan के साथ 16 साल बाद वापसी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ‘भागम भाग 2’ को लेकर भी लगातार नई अपडेट सामने आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भागम भाग 2’ में अक्षय कुमार के साथ एक नहीं बल्कि दो अभिनेत्रियां नजर आ सकती हैं। खबर है कि फिल्म के लिए Meenakshi Chaudhary और Ayesha Khan के नाम पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में तीनों के बीच रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, नई कहानी में दोनों अभिनेत्रियों की अहम भूमिका होगी और फिल्म में गलत पहचान, कन्फ्यूजन और क्लासिक कॉमेडी-ऑफ-एरर्स का तड़का लगाया जाएगा। हालांकि, Manoj Bajpayee के अपोजिट लीड एक्ट्रेस को लेकर अब भी अंतिम फैसला होना बाकी है।
‘भागम भाग 2’ का निर्देशन Raj Shandilya कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और Paresh Rawal की वापसी हुई है। हालांकि, इस बार Govinda फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह मनोज बाजपेयी की एंट्री हुई है, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।
साल 2006 में रिलीज हुई ‘भागम भाग’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। फिल्म में Lara Dutta, Rajpal Yadav, Jackie Shroff, Arbaaz Khan, Shakti Kapoor, Manoj Joshi और Asrani जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
‘भागम भाग’ को बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘भागम भाग 2’ उसी जादू को दोहरा पाती है या नहीं।