अक्षय कुमार ने आर्टिकल 370 को लेकर शेयर किया रिएक्शन, यामी गौतम को दी शुभकामनाएं

KNEWS DESK – यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो गया है| फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है| ट्रेलर में एक्ट्रेस पाकिस्तान से लड़ती नजर आईं है| यामी गौतम और प्रिया मणि ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है| आर्टिकल 370 का ट्रेलर देखने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपना रिएक्शन शेयर किया है|

Article 370 Trailer: 'कश्मीर भारत का हिस्सा...', 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर पर अक्षय  कुमार ने लिखा ये खास मैसेज - article 370 trailer out akshay kumar praises yami  gautam movie see post

अक्षय कुमार ने शेयर किया रिएक्शन 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने आर्टिकल 370 के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है| एक्टर ने  एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा| फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार है और जोश से भरा हुआ है| यामी गौतम को शुभकामनाएं देते हुए अक्षय ने कहा ऑल द बेस्ट, जय हिन्द|

Kashmir will always be part of India: Akshay all praise for 'Article 370'  trailer

आर्टिकल 370 

2 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में एक्ट्रेस भारत के लिए पाकिस्तान से लड़ती हैं| वीडियो में देखा जा सकता है कि धारा 370 को हटाने के लिए कितनी मेहनत और चुनौतियों का सामना करना पड़ा| साथ ही किस तरह से लोग आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं | आतंकी बुरहान से लेकर पुलवामा अटैक तक मुद्दों की याद दिला देगा ट्रेलर| ये फिल्म आपको एक बार फिर 14 फ़रवरी 2019 की याद दिला देगी| फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी| डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले की फिल्म ने फैन्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है| आर्टिकल 370 में यामी इंडियन स्पाई ऑफिसर का रोल निभा रही हैं|

यह भी पढ़ें – पति विक्की जैन संग रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, यूजर्स ने किया ट्रोल

About Post Author