अजय देवगन की शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, फिल्म ने तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन

KNEWS DESK – अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है| फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं| आपको फिल्म का कलेक्शन बताते हैं|

Shaitaan Box Office Prediction: सिनेमाघरों में कल से 'शैतान' की दहशत, पहले  दिन कितना कमाएगी अजय देवगन की फिल्म? - Shaitaan Box Office Prediction Ajay  Devgn R Madhavan Film May Earn 10

अजय देवगन की शैतान

शैतान में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| फिल्म में आर माधवन के नेगटिव रोल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं| फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| ‘शैतान’ फिल्म एक साइकॉलोजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक पिता का किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं, जिनकी बेटी की जान खतरे में है|शैतान को अजय देवगन एफ फिल्म, जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छायी हुई है|

फिल्म का कलेक्शन 

बीते दिन अजय देवगन की ‘शैतान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (एनबीओसी) में 15.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है| शैतान ने तीसरे दिन 20 करोड़ कमा लिए हैं|  वहीं शैतान का अबतक का टोटल कलेक्शन 53 करोड़ हो गया है| फिल्म का बजट 60 से 65 करोड़ है|

यह भी पढ़ें – बागपत में पुलिस ने 4 किलो अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

About Post Author