जन्मदिन पर घर के बाहर फैंस से मिले अजय देवगन, प्रशंसकों का किया धन्यवाद, देखें वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं| आम से लेकर सेलेब्स तक, सभी एक्टर को उनके खास दिन की शुभकानाएं दे रहे हैं| इस मौके पर एक्टर ने अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है|

सामने आए वीडियो में अजय देवगन नीली डेनिम जींस के साथ सफेद टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं| उन्होंने अपने लुक को शेड्स और ब्लैक शूज के साथ पूरा किया| वीडियो में एक्टर आगे आए और अपने घर के बाहर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए इकट्ठा हुए सभी फैंस को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया|

ओमकारा, दृश्यम और सिंघम जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले अजय देवगन ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं और आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त की है| अजय ने कई फिल्मों, विशेष रूप से बेहद लोकप्रिय गोलमाल में मजेदार और रोमांटिक भूमिकाएं निभाकर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

एक्टर को हाल ही में विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शैतान’ में देखा गया था| फिल्म में ज्योतिका और आर माधवन भी अहम भूमिका में हैं| यह 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म ‘वाश’ का हिंदी रीमेक है, जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है|

About Post Author