जॉइंट फैमिली में रहने पर ऐश्वर्या राय ने किया रिएक्ट, कहा- ‘फैमिली के साथ रहना इतना बुरा..’

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अभिषेक संग अपने तलाक की अटकलों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के घर में नहीं रह रही हैं| एक्ट्रेस के कुछ वीडियोज भी सामने आए, जिसमें वो अभिषेक बच्चन से चिढ़ी-चिढ़ी नजर आईं| वहीं अब ऐश्वर्या का एक बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि सास-ससुर के साथ ससुराल में रहना उनके लिए कितना जरुरी है|

When Aishwarya Rai Was Asked How She Is Able To Live In Joint Family। ऐश्वर्या राय बच्चन

जॉइंट फैमिली को लेकर ऐश्वर्या ने कहा 

दरअसल, एक शो में ऐश्वर्या से पूछा गया था कि वे जॉइंट फैमिली में कैसे रह लेती हैं? क्या भारत में यह नार्मल है| तो इस पर ऐश्वर्या राय ने जवाब देते हुए कहा था कि जॉइंट फैमिली में या पैरेंट्स के साथ रहना इतना बुरा नहीं है| यह बिल्कुल ठीक है और इंडिया में यह बहुत कॉमन चीज है कि हमें अपने पैरेंट्स से मिलने या साथ डिनर के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेना पड़ता| फैमिली के साथ रहना इतना बुरा नहीं होता| ऐश्वर्या के इस जवाब से होस्ट का मुंह बंद कर दिया था और मौजूद ऑडियंस ने खुश होकर तालियां भी बजाई थीं|

गौरतलब है कि बच्चन परिवार लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है| अटकलें यह आ रही हैं कि फैमिली में सभी के बीच आपसी अनबन चल रही है| जब कई मौकों पर परिवार के सदस्यों को अलग-अलग देखा गया तो इस तरह की अफवाहों ने और तेजी पकड़ ली| वहीं हाल ही में अभिषेक एक इवेंट में नजर आए थे, जहां लोगों ने गौर किया कि उनकी उंगली में वेडिंग रिंग नहीं थी| कुछ लोग इसके बाद से तलाक के कयास लगाने लगे थे|

यह भी पढ़ें – क्या उर्फी जावेद मुंबई के रेस्टोबार में बन गईं वेट्रेस? वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

About Post Author