रश्मिका मंदाना के बाद अब काजोल हुईं डीप फेक वीडियो की शिकार, कपड़े बदलते हुए एक्ट्रेस की अश्लील तस्वीरें वायरल

KNEWS DESK – कुछ दिनों पहले साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था| जिसे डीप फेक की मदद से बनाया गया था| रश्मिका के बाद कैटरीना कैफ की डीप फेक फोटो भी तेजी से वायरल हुई थी वहीं अब इसका शिकार काजोल हुईं है| एक्ट्रेस का एक अश्लील वीडियो सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है|

रश्मिका मंदाना वीडियो विवाद के बाद काजोल का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल - बिजनेसटुडे

काजोल हुईं डीप फेक वीडियो की शिकार

वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर एक्ट्रेस को अश्लील तरीके से पेश किया गया है| डीपफेक से एडिट किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है| काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है| उनके फैंस इस वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं| वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि ‘कैमरे में कपड़े बदलते कैद हुई काजोल देवगन|’

https://www.instagram.com/p/CzBBMG4rR7n/

कपड़े बदलते अश्लील तस्वीरें हुए वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल कैमरा के सामने कपड़े चेंज करती हुई नजर आ रही हैं| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये काजोल नहीं हैं, बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर हैं| उन्होंने अपने इस वीडियो को टिक-टॉक पर शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था| इस वीडियो को उन्होंने जून के महीने में शेयर किया था| वहीं अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो कई बार चेहरा बदलता हुआ दिखाई देगा|

रश्मिका मामले में पुलिस ने लिया एक्शन 

रश्मिका मंदाना वाले मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी| जिसके बाद उन्होंने 15 नवंबर को आरोपी को ढूंढ निकाला| जी हां, दिल्ली पुलिस की ifso यूनिट ने बिहार के रहने वाले 19 साल के युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की है|

About Post Author