नताशा से तलाक के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस से बढ़ी हार्दिक पंड्या की नजदीकियां, सोशल मीडिया पर किया एक-दूसरे को फॉलो

KNEWS DESK –  नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या की लव स्टोरी ने खूब चर्चा बटोरी थी| कपल ने तीन बार अलग अलग तरीके से शादी की थी| इसके बाद भी दोनों का रिश्ता टूट गया| दोनों ने हाल ही में अपने तलाक की जानकारी दी| इसी बीच हार्दिक का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस संग जुड़ रहा है|

अनंत-राधिका की शादी में आए थे हार्दिक 

अपने दुख को दरकिनार करते हुए हार्दिक पंड्या ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत की थी| यहां उन्होंने सारे गम भुलाकर जमकर डांस किया| हार्दिक ने कई ,मेहमानों संग डांस किया और मस्ती की लेकिन एक शख्स ऐसा रहा जिसके साथ उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है| इसी के साथ फैंस ने दोनों के बीच नजदीकियों का तोड़ लगाना शुरू कर दिया है|

हार्दिक ने एक्ट्रेस को किया फॉलो 

दरअसल, यहां बात अनन्या पांडे की हो रही है| उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को फॉलो किया है जिसके बाद दोनों की नजदीकियों के चर्चे होने लगे| लेकिन सिर्फ यही एक कारण नहीं है अनंत और राधिका की शादी से कई वीडियो सामने आये हैं| एक वीडियो में हार्दिक और अनन्या साथ डांस करते नजर आ रहे हैं| उनके आस पास और भी स्टार्स हैं जो डांस कर रहे हैं|

https://x.com/4annipie/status/1812016998609568015

हालांकि, हार्दिक को लेकर ये बातें अफवाह के बेसिस पर हैं। वह इंस्टाग्राम पर न सिर्फ अनन्या को, बल्कि कई और सेलेब्स को फॉलो करते हैं। उनकी फॉलोइंग लिस्ट में शनाया कपूर, करीना कपूर सहित कुछ अन्य सेलेब्स का भी नाम है।

यह भी पढ़ें – ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में सीतापुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अव्यवस्थाओं को देख अफसरों को जमकर लगाई फटकार

About Post Author