अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिर से प्यार में डूबीं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की फोटो 

KNEWS DESK – मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से ब्रेक को लेकर चर्चा में हैं| इसी बीच एक्ट्रेस वेकेशन मनाने स्पेन गयी हैं| जहां से वो कई सारी तस्वीरें शेयर कर रही हैं| इन फोटोज में से एक में एक मिस्ट्री मैन भी है| इस फोटो को देखकर फैन्स ये कह रहे हैं कि अर्जुन कपूर के बाद मलाइका को फिर से प्यार हो गया है|

मलाइका अरोड़ा ने मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की फोटो 

मलाइका अरोड़ा ने इस वेकेशन से कई बेहतरीन फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं| एक्ट्रेस ने बिकिनी फोटोज के साथ फ़ूड की भी फोटोज शेयर की हैं| हालांकि इन सभी फोटोज में मलाइका ओरडा ने एक और फोटो पोस्ट की है| जिसमें एक मिस्ट्री मैन दिखाई दे रहे हैं| एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में चार फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इसी कोलाज फोटो में एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि मलाइका इसी मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं| इस फोटो को देखकर फैन्स ये कयास लगा रहे हैं कि मलाइका फिर से किसी को डेट कर रही हैं|

अर्जुन कपूर से हो गया ब्रेकअप!

मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से चल रही हैं| वहीं कपल के एक करीबी ने बताया कि दोनों से सोच समझकर रिश्ता ख़त्म करने का मन बनाया हालांकि अभी भी वो अच्छे दोस्त बने रहेंगे|

यह भी पढ़ें – हमीरपुर: हनी ट्रैप का शिकार हुए बेटे को नहीं मिल रहा न्याय, मृतक के पिता ने पुलिस पर लगाए आरोप

About Post Author