6 साल बाद फिर दूल्हा बने बादशाह, जैस्मीन मसीह से तलाक के बाद पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग लिए फेरे

KNEWS DESK – पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह से तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी कर ली है। उनकी दुल्हन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा रिखी बताई जा रही हैं।

6 साल बाद नई शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी ने परिवार की मौजूदगी में सादगी से शादी की। हालांकि, दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियोज़ ने इस खबर को हवा दे दी है। बताया जा रहा है कि ईशा की मां ने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़े कुछ पल साझा किए, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई।

पहली शादी और अलगाव

बादशाह की पहली शादी साल 2017 में जैस्मिन मसीह से हुई थी। इस रिश्ते से उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जैस्मी ग्रेस मसीह सिंह है। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और साल 2020 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

खुद बादशाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन हालात ऐसे हो गए थे कि अलग होना ही बेहतर विकल्प लगा। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों अपनी बेटी की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।

बादशाह और ईशा रिखी की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।

म्यूजिक से बनाया अलग मुकाम

बादशाह ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें ‘DJ Waley Babu’, ‘Genda Phool’ और ‘Paagal’ जैसे ट्रैक शामिल हैं। पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका नाम बड़े हिटमेकर्स में गिना जाता है।

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा को बधाइयां देना शुरू कर दिया। कई लोग इसे उनकी नई और खुशहाल जिंदगी की शुरुआत बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *