अदिति राव हैदरी ने पिंक गाउन में शेयर की तस्वीरें, प्रिंसेस लुक के दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK – हीरामंडी में अपने दमदार किरदार बिबोजान से फैन्स को दीवाना बनाने वाली अदिति राव हैदरी इस समय कान्स फेस्टिवल 2024 में अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं| जिसमें वो बेहद खूबसूरत और परी लग रही हैं| वहीं फैन्स अदिति के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

अदिति राव ने शेयर की फोटोज 

अदिति राव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं| जिसमें एक्ट्रेस अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं| अदिति ने मिनिमल मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक लगाई है| अदिति का लुक एकदम प्रिंसेस से कम नहीं लग रहा था| एक्ट्रेस के लुक के फैन्स दीवाने हो गए हैं|

अदिति ने कैप्शन में लिखा 

हाल ही में उन्होंने इन ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक छोटा सा सपना देखो’| अदिति ने इससे पहले भी कान्स की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस का कान्स लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है|

हीरामंडी 

अदिति राव ने वेब सीरीज हीरामंडी में बिबोजान का किरदार निभाया है| जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया है| एक्ट्रेस ने अपनी गजगामिनी चाल से सभी का दिल जीत लिया है|

यह भी पढ़ें – ‘चक्रवात रेमल ने बंगाल में 3 लोगों की ली जान’, ममता बनर्जी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की कही बात

About Post Author