अदिति राव ने कान्स में किया गजगामिनी वॉक, फैन्स को बनाया दीवाना

KNEWS DESK – संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में बिब्बो जान का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी कान्स फिल्म में शामिल होने के लिए काफी एक्साइटेड हैं| इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसे खुद अदिति ने अपने सोशल मीडिया शेयर किया है|

Aditi Rao Hydari at Cannes 2024

कान्स 2024 में शामिल होंगी अदिति राव 

अदिति राव कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं| इवेंट में शामिल होने से पहले बिब्बो जान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है|

अदिति का देसी लुक 

अदिति राव ने रेड कार्पेट पर चलने से पहले भारत पवेलियन के एक इवेंट में हिस्सा लिया इस इवेंट में एक्ट्रेस देसी अवतार में नजर आईं| अदिति ने इस मौके पर गोल्डन अनारकली सूट पहना हुआ था| जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं|

गजगामिनी वॉक

अदिति कान्स की सड़कों पर हीरामंडी की चर्चित गजगामिनी वॉक कर रही हैं| जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है| आपको बता एन कि अदिति एक इंटरनेशनल ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेस्डर के रूप में इस फिल्म इवेंट में शामिल हुई हैं|

अदिति राव ने साल 2022 में रेड कार्पेट पर डब्यू किया था| साल 2023 में भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा था और अब एक बार फिर वह इसमे शामिल होने जा रही हैं। ये तीसरी बार है, जब अभिनेत्री फैशन के सबसे बड़े शो का हिस्सा बन रही हैं।

यह भी पढ़ें – शरीर से जुड़ी समस्यायों का समाधान हैं सूरजमुखी के बीज, रोज खाने से मिलेंगे कई फायदे

About Post Author