पति संग हनीमून पर निकलीं आरती सिंह, कश्मीर की वादियों में रोमांटिक हुईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने हाल ही में शादी की है| एक्ट्रेस शादी के बाद से लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं| वहीं अब शादी के बाद पहली बार आरती अपने पति संग घुमने निकली हैं| एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है|

पति संग हनीमून पर निकलीं आरती सिंह 

आरती सिंह शादी के बाद पहली बार अपने पति संग वेकेशन पर निकली हैं| जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है| कश्मीर की वादियों में आरती अपने पति दीपक का हाथ थामे रोमांटिक मूड में नजर आईं तो वहीं ठंड की वजह से आरती और दीपक ने खूब सारे वूलन कपड़े पहने दिखे|

वीडियो पर लिखा ये कैप्शन 

रोमांटिक वीडियो में आरती सिंह कभी अपने पति दीपक का हाथ थामे नजर आ रही हैं तो कभी उन्हें बाहों में भर रही हैं| एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि हम लोगों का पहला हॉलीडे| बहुत ही खूबसूरत और मैं एक बच्चे की तरह बहुत ज्यादा खुश हूं| कश्मीर बहुत सुंदर है और ये और ज्यादा खूबसूरत हो गया है क्योंकि तुम साथ में हो|

शादी के बाद से एक्ट्रेस लगातार अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं| इन फोटोज पर फैन्स जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं|

यह भी पढ़ें – दिनेश विजान की मुन्जया का दमदार टीजर हुआ रिलीज, फैन्स की बढ़ी एक्साइटमेंट

About Post Author