विदेश में आरती सिंह ने दिखाया देसी लुक, एफिल टावर के सामने रेड साड़ी में दिए पोज

KNEWS DESK – बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान संग यूरोप में हनीमून मना रही हैं| एक्ट्रेस फैन्स के साथ लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं| वहीं फैन्स भी एक्ट्रेस की तस्वीरों पर अपना प्यार जमकर लुटा रहे हैं| वही एक बार फिर आरती ने अपने देसी लुक की तस्वीरें शेयर की हैं|

पति दीपक चौहान के साथ हनीमून आरती सिंह

आरती सिंह लगातार फैन्स के साथ हनीमून की तस्वीरें शेयर कर रही हैं| एक्ट्रेस ने हाल ही में पति दीपक संग रोमांटिक तस्वीरें, और वीडियोज शेयर किये थे वहीं अब आरती ने देसी लुक में अपना जलवा बिखेरा है|

एफिल टावर के सामने लाल साड़ी में दिए पोज

आरती सिंह ने एफिल टावर के सामने रेड साड़ी में जमकर पोज दिए हैं| विदेश में एक्ट्रेस ने अपना देसी लुक दिखाया है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| वहीं एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा ‘हर साड़ी एक कहानी कहती है… इस वाली को हमेशा याद रखूंगी… पहली साड़ी, जिसे मेरे पति ने दिया’

लाल चमचमाती साड़ी में लगीं बला की खूबसूरत

आरती सिंह रेड कलर की बंधनी काम वाली लाल जॉर्जेट घरचोला साड़ी पहनी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं| उन्होंने अपनी इस भारी साड़ी के साथ बहुत कम ज्वेलरी पहनी है| लाइट मेकअप के साथ आरती सिंह ने अपने बालों को खुला रखा है| उन्होंने हाथ में लाल रंग के दिल की शेप वाले बहुत सारे गुब्बारे भी पकड़े हुए हैं|

यह भी पढ़ें – दिखावा करने वाले स्टार्स को लेकर उर्फी जावेद ने किया रिएक्ट, कहा- ‘फैंस से जुड़ने के लिए…’

About Post Author