आरती सिंह ने पति दीपक संग शेयर की तस्वीरें, रोमाटिक अंदाज़ में नजर आए कपल

KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में दीपक चौहान संग शादी की है| एक्ट्रेस शादी के बाद से लगातार फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं| वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं|

आरती सिंह ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें 

आरती सिंह ने अपने पति संग कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं| इन फोटोज में उनका रोमांटिक अंदाज़ देखने को मिल रहा है|

इस फोटो में देखा जा सकता है कि आरती अपने पति को पीछे की ओर से पकड़े हुए हैं|

कुछ फोटोज में दोनों रूम के अंदर से पोज दे रहे हैं| इस फोटो में देखा जा सकता है कि आरती शीशे के पास खड़े होकर दीपक को देखते हुए नजर आ रही हैं|

एक फोटो में दोनों आंखों में आंखें डालकर एक दूसरे की तरफ देख रहे हैं| दोनों का प्यार तस्वीरों में साफ़ दिखाई दे रहा है|

कश्मीरा शाह ने की तारीफ 

आरती सिंह की इन फोटोज पर भाभी कश्मीरा शाह ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘लूकिंग गुड|’ सुरभि ज्योति ने लिखा, ‘एक खूबसूरत लाइफ जीनी है|’ पारस छाबड़ा ने कमेंट में लिखा, ‘प्यारे|’ एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार लूटा रहे हैं| वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – सपा के पूर्व सांसद ने व्यक्त की अपनी पीड़ा, कहा – “मैं पूर्व सांसद हूं मेरी भी गरिमा है लेकिन….”

About Post Author